- Hindi News
- शहरी क्षेत्र में लड़की का लिंगानुपात नीचे
शहरी क्षेत्र में लड़की का लिंगानुपात नीचे
अम्बाला | सिविलसर्जन डाॅ. विनोद गुप्ता ने बताया कि जिला में जनवरी 2014 से जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार जिला में 1000 लड़कों के पीछे 916 लड़कियां दर्ज की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यह आंकड़ा 927 तथा शहरी क्षेत्रों में 879 दर्ज किया गया है। सिविल सर्जन अपने कार्यालय में पीएनडीटी की जिला परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में महिला-पुरूष लिंगानुपात में संतोषजनक सुधार हुआ है लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।