पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्त कराई गई लड़की के बयान लिए

मुक्त कराई गई लड़की के बयान लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | गतदिवस बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण यूनिट अम्बाला एवं चाइल्ड लाइन अम्बाला की संयुक्त टीम द्वारा छापे के दौरान मुक्त करवाई गई 8 वर्षीय बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला ने बताया कि उक्त बालिका की चिकित्सीय जांच करवाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान कराए गए थे। बाल कल्याण समिति ने घर के मालिक दीपक बवेजा, शिल्पी बवेजा निवासी महेश नगर शिखा जोकि उक्त बालिका को दीपक बवेजा के घर पर छोडकर गई थी और फगवाड़ा की रहने वाली है, के खिलाफ बाल किशोर न्याय अधिनियम के सेक्शन 23, 26 आईपीसी की धारा 374 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए महेशनगर थाना प्रभारी को निर्देश दिए थाना प्रभारी द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई। वर्तमान में बालिका बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।