- Hindi News
- प्रदीप मसीह बने क्रिश्चयन फ्रंट के उपप्रधान
प्रदीप मसीह बने क्रिश्चयन फ्रंट के उपप्रधान
अम्बाला सिटी | मोस्टआर्च बिशप डाॅ. जोनाथन अंसार द्वारा प्रदीप मसीह को ईसाई ऑल इंडिया यूनाईटेड क्रिसचन फ्रंट नार्थ इंडिया का उपप्रधान बनाया गया। कालका चौक स्थित कार्यालय में अंसार ने प्रदीप मसीह को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने कहा इससे प्रदीप मसीह को फ्रंट द्वारा हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया हुआ था। डॉ. अंसार ने प्रदीप मसीह को नियुक्ति पत्र देते हुए प्रभु यीशु से प्रार्थना भी की कि जो भार उनके कंधों पर दिया गया है, परमेश्वर उन्हें इस मसीही सेवा पूरी ईमानदारी से किए जाने की हिम्मत, शक्ति और सामर्थ भी प्रदान करे।