संचार कौशल की दी जानकारी
अम्बाला |नेहरूयुवा केंद्र अम्बाला द्वारा मैंटोर युवती मंडल धनकौर के सहयोग से युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रथम दिन के प्रथम सत्र में कर्ण सिंह राणा ने संचार कौशल विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र अम्बाला की शशिबाला ने की। द्वितीय सत्र में एलक्जैंडर सचिव ने जीवन कला विषय पर युवा/युवतियों को उदाहरण देकर विस्तार से समझाया कि कैसे गांव, देश को खुशहाल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखबीर कौर, जसविन्द्र कौर, लवप्रीत सिंह ने प्रथम दिन के प्रशिक्षण में पूर्ण सहयोग दिया।