- Hindi News
- एसएस लिटिल एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्नों ने जमाया रंग
एसएस लिटिल एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्नों ने जमाया रंग
अम्बाला | एसएसलिटिल एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि बह्मस्वरूप ब्रह्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने सरस्वती वंदना से की। इस अवसर पर बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
पंजाबी भांगड़े ने उपस्थित सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों का भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या वीरेंद्र ठुकराल ने कार्यक्रम में आए मुख्यअतिथि सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डांस प्रस्तुत करतीं छात्रा।
वार्षिक उस्तव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
नन्हें-मुन्नों ने डांस प्रस्तुत कर मन मोहा।