पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैक्सी कैब चालक ने मारी पुलिस कर्मी को टक्कर

मैक्सी कैब चालक ने मारी पुलिस कर्मी को टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी। मैक्सी कैब की टक्कर लगने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस कर्मी सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब तीन बजे वह अपने अन्य साथियों के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के गेट नंबर- तीन के पास वाहनों के कागजात चैक कर रहा था। तभी सामने से आ रहे एक मैक्सी कैब चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी टांग में काफी चाेट आई। बाद में अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उसका स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।