पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामनगर से महंगे चॉकलेट उठा ले गए चोर

रामनगर से महंगे चॉकलेट उठा ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | रामनगरस्थित एक दुकान में घुसकर चोरों ने हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिए। चोरी की खास बात यह रही कि चोरों ने दुकान में रखे मुख्य सामान को ही चुराया। दुकान मालिक सुनील मरवाह ने बताया कि रात को वह हर रोज की तरह अपनी दुकान का ताला लगाकर सोया था। सुबह जब वह 7 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए उठा तो दुकान का शटर खुला देखकर उसे होश उड़ गए। अंदर जाकर जब गल्ले देखे तो दोनों गल्लों से करीब 8 हजार रुपए की नकदी और करीब 5 हजार रुपए के कूपन गायब थे। इसके अतिरिक्त करीब दो हजार रुपए की चॉकलेट, इतने ही रुपए की सिगरेट की डिब्बियां दो मोबाइल फोन भी चुरा लिए। कुल मिलाकर करीब 20-25 हजार रुपए की चोरी इस दुकान से चोरों ने की। जो चॉकलेट चोरी हुई वह सभी 20-25 रुपए से अधिक की कीमत की थी। 5-10 रुपए वाली चॉकलेट को चोरों ने नहीं उठाया।