पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम में स्कूल को संवारा छात्रों शिक्षकों ने

कार्यक्रम में स्कूल को संवारा छात्रों-शिक्षकों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सिटीस्थित जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को समाजसेवी संस्था ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से आकर्षक अम्बाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डाॅ. एमएस सचदेवा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने विद्यालय को स्वच्छ रखने की भावना को पैदा करना है, ताकि बच्चे अपने विद्यालय को भी एक मंदिर की भांति स्वच्छ एवं सुंदर रखे। मौके पर छात्रों अध्यापकों को स्वच्छ, निर्मल आकर्षक सदन में बांटा गया। उन्होंने बताया कि ये तीनों सदन विद्यालय के प्रांगण, बाहर की परिधि, कक्षाओं बरामदों की सफाई भी की। मौके पर प्रिंसिपल कृष्ण गोपाल, एससी पाल, आरके डावर राजेंद्र उपस्थित रहे।