डीसीपी से मिले दुखेड़ी गांव के लोग
अम्बाला सिटी | दुखेड़ीमें दो पक्षों में हुए झगड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को गांव के लोग डीसीपी से मिले। मांगपत्र में ग्रामीणों ने कहा कि गांव का सुशील 5 दिसंबर को अपने खेत से बुग्गी-झोटा लेकर अपने घर जा रहा था। गांव ही जोगिंद्र सिंह के घर के पास पहुंचा तो वह उसके घर के सामने खड़ी बाइक को साइड कर अपनी बुग्गी निकालने लगा। तभी मौके पर खड़े जोगिंद्र सिंह का रिश्तेदार उसे गाली-गलौच करने लगा। जब उसने ऐसा करने से रोका तो घर के अंदर बैठे उसके बेटों ने भी उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके दाएं हाथ पर काफी चोट लगी। ग्रामीणों का कहना है कि जोगिंद्र ने सुशील के खिलाफ झूठा मुकद्दमा दर्ज करवा कर गांव में पुलिस भेज दी। पुलिस सुशील उसके परिवार के सदस्य श्यामबीर गोपाल को पकड़ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया। जिस दौरान श्यामबीर को अपाहिज होने की वजह से बेल पर छोड़ दिया, जबकि दो दिन बाद सुशील गोपाल को भी ग्रामीणों द्वारा बेल पर छुड़ाया गया। ग्रामीणों ने डीसीपी से अपील की है कि वे मामले की निष्पक्षता से जांच करवाकर उन्हें न्याय दिलाए।