पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैमसा का अनिश्चितकालीन धरना जारी

हैमसा का अनिश्चितकालीन धरना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | हरियाणाएजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हैमसा) संबंधित सर्वकर्मचारी संघ ने डीईओ की तानाशाही लम्बित मामलों के निपटान को लेकर जिला प्रधान राजपाल पसियाला की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हैमसा के जिला सचिव कमलजीत सिंह बखतुआ ने कहा कि लम्बित मामलों के निपटान को लेकर एसोसिएशन कई बार अपील कर चुकी है, परन्तु समाधान करने की बजाए अधिकारी जानबूझ कर मामलों पर अनाप-शनाब आरोप लगा रही है। सचिव ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी ने बीते मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ गलत व्यवहार किया और बात करने से इंकार कर दिया। गलत व्यवहार से मजबूर होकर हैमसा को अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान करना पड़ा। धरने को सतीश सेठी, नरेंद्र कुमार, प्रमोद गोयल, अजय बख्शी, कृष्ण सैनी, रघुबीर सिंह, दीपचन्द सैनी, गोपाल कृष्ण, संजय, राजकुमार, तेजेन्द्र सिंह, अजय भसीन ने संबोधित किया।