पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई की शिकायत पर रंगिया मंडी से पकड़ी 138850 नशीली दवाएं

भाई की शिकायत पर रंगिया मंडी से पकड़ी 138850 नशीली दवाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। भाई की शिकायत पर रंगियां मंडी से भाई के घर से करीब एक लाख रुपए की नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ ड्रग विभाग एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कराने की तैयारी कर चुका था। पुलिस को दी शिकायत में रंगिया मंडी निवासी राहुल ने बताया कि उसके भाई पवन उर्फ सोनू के घर पर नशीली दवाओं की खेप रखी है। शिकायत मिलते ही पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंच एक कट्टा नशीली दवाओं का मौके से बरामद किया। पुलिस आरोपी को लेकर पड़ाव थाने में पहुंची। सूचना मिलते ही ड्रग्स कंट्रोल फसर अम्बाला वन हेमंत मौके पर पहुंचे। यहां से एक बार फिर टीम रेड करने रंगिया मंडी पहुंची और घर के कई कोनों से एक कट्‌टा और नशीली दवाओं का बरामद किया।

शिकायतकर्ता राहुल ने अपनी पत्नी मेघा, बेटी अनन्या व खुद काे अपने भाई से जान का खतरा बताया, दंपत्ति ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह भी मारने की कोशिश की गई थी। मेघा ने बताया कि उसकी बेटी तक को उसकी मां बबली व उसका भाई पवन चाय में नशीली दवाएं दे देते हैं।
इधर, बरामद की गई दवाओं का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। लोमिटेल दवा अफीम का विकल्प मानी जाती है। एप्राजॉलेम टेबलेट साधार मरीज को यदि दे दी जाए तो वह 10 घंटे तक नशे में रह सकता है। कोडीन कफ का प्रयोग साधारण खांसी के लिए होता है। लेकिन इसमें नशा होता है। स्पाजमोप्रोक्सिवोन का प्रयोग अत्यधिक नशे के लिए होता है।

6 महीने में चौथी बार पकड़ी गई खेप : 4 माह में चौथी बार नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई है। 4 जुलाई को कृष्णा मेडिकल स्टोर बब्याल से दवाएं पकड़ी गई। 11 जुलाई को साहा के गोल्डी से मादक दवाएं मिलीं।
ये मिली दवाएं
  • स्पाजमोप्रोक्सिवोन (नीले बादाम) 750 कैप्सूल (असहनीय पेट दर्द या पत्थरी दर्द में)
  • एप्राजॉलेम 0.5 एमजी 10,900 टेबलेट (मरीज की टेंशन कम करने के लिए)
  • लोमिटेल 2200 टेबलेट (नशे के लिए, दर्द के समय दी जाती है)
  • लोमिटेल खुली टेबलेट आधा किलो
  • कोडीन कफ सीरप 7 बोतल (खांसी)
(फोटो- छापे के दौरान छानबीन करती पड़ाव पुलिस)