- Hindi News
- ऐरे गैरे नहीं, हम हैं डिग्रियों वाले कुली
ऐरे-गैरे नहीं, हम हैं डिग्रियों वाले कुली
ऐरे-गैरेनहीं,हम हैं पढ़े-लिखे कुली। एमए, स्नातक, टेक्नीकल और व्यवसायिक डिग्रियों के साथ कुली के पेशे में कदम रखा है। 150 रुपए दिहाड़ी पर सेवा भाव से कुली का काम करते हैं। यह बात कहना है अम्बाला में कुली का काम कर रहे परमजीत सिंह, दर्शन सिंह, अरविंद मदान, शंकर, तारा सिंह, सुरिंद्र कुमार का। बेरोजगारी और घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए कुली के पेशे में गए। यह सोचकर आए कि पढ़े-लिखे होने से एक दिन रेलवे भी इनकी सुधि लेगा। इन्हें भी सरकारी नौकरी मिलेगी। पेशे के दौरान खट्टे-मीठे मिले अनुभवों की पूंजी ने इन्हें धैर्य रखने और ईगो पालने की शिक्षा दी।
देश में कुल करीब साढ़े तीन लाख कुली हैं। 2008 में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्रित्वकाल में इन्हें वन टाइम प्रमोशन देकर कुली से गैंगमैन बनाया गया। 40 हजार कुली रेलवे में गैंगमैन के पद पर काम कर रहे हैं। 20 फरवरी को सभी कुली दिवस पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक हो कुलियों की संमस्याओं पर विचार-विमर्श करते हैं। रामविलास पासवान के रेल मंत्रित्वकाल में तीन काम कुलियों के लिए किए गए। रेलवे स्टेशनों पर विश्रामगृह बनाया गया, रेलवे द्वारा वर्ष में सीजन के हिसाब से 2 जाेड़ा वर्दी दी जाती है। हसबैंड/वाइफ एक साथ फ्री पास पर रेल में यात्रा कर सकते हैं।
रेल ट्रांसपोर्ट ऑफ मैनेजमेंट अवार्डी
पांचसाल पहले कुली के पेशे में आए दुर्गा नगर अम्बाला के दर्शन सिंह ने बीए सेकेंड इयर तक की पढ़ाई डीएवी कॉलेज अम्बाला से की। फिर फीटर ट्रेड से आईटीआई की। रेलवे से निकलने वाली भर्तियों में चयन होने की की काफी कोशिश की। वर्ष 2003 में इंस्टीट्यूट आॅफ रेलवे ट्रांसपोर्ट ऑफ इंडिया उन्हें रेल ट्रांसपोर्ट ऑफ मैनेजमेंट अवार्ड से नवाज चुकी है।
तारा सिंह का है हॉकी नेशनल में दूसरा स्थान
अरविंदमदान इग्नू से स्नातक की डिग्री ले चुके हैं। तारा सिंह का हॉकी नेशनल में दूसरा स्थान है। शंकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीए फाइनल के छात्र हैं तथा आईटीआई फीटर से डिप्लोमा भी कर चुके हैं।
44 % मार्क्स लाए एमए माॅस कॉम में
6साल पहले कुली के पेशे में आए अम्बाला के बादशाही बाग कॉलोनी के परमजीत सिंह ने केयू से माॅस काॅम में बीए/एमए कर रखी है। 1998 में उन्होंने एमए की परीक्षा 44 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास की है। 2008 में रेलवे में कुलियों की भर्ती निकली तो जकुली ब