- Hindi News
- आग बुझाने के लिए डाले पानी से हुआ ब्लास्ट, दुकानों में लाखों का नुकसान
आग बुझाने के लिए डाले पानी से हुआ ब्लास्ट, दुकानों में लाखों का नुकसान
रोजानाकीतरह सर्राफा मार्केट में चहल-पहल थी। विजय एंड अजय ज्वेलर्स के शोरूम में भी करीब एक दर्जन स्टाफ कार्यरत था। शाम के 5 बजकर 42 मिनट पर दुकान में लगे मीटर से चिंगारी निकली। चिंगारी आग में तब्दील होकर शटर के साथ लगे बोर्ड की वायरिंग में फैल गई। यह देख दुकान में मौजूद एक कर्मचारी ने शटर के ऊपर लगी आग में पानी डाल दिया। पानी डालते ही करंट के कारण आग और भड़क गई और दुकान में रखी एसी को अपनी चपेट में ले लिया। एसी के कंप्रेशर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। देखते ही देखते आग दुकान में फैल गई। इस बीच 5 बजकर 5:45 मिनट पर फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी गई। करीब 10 मिनट बाद 5 बजकर 55 मिनट पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन बाजार में अतिक्रमण की वजह से उसे दुकान तक पहंुचने में थोड़ी देरी हो गई। इससे पहले आसपास के एरिया की बिजली भी बंद कराई गई। जब तक टीम आग पर काबू पाती तब तक आनंद भूषण की दुकान को भी आग चपेट में ले चुकी थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्टिंग यूजर पा सकता है काबू
कैंट के सर्राफा बाजार में लगी आग के बाद इकट्ठा हुए लोग।
बह गया सोना-चांदी
सुनारअपनी दुकान के कबाड़ तक को दुकान से बाहर नहीं फेंकते। चूंकि उसमें सोने-चांदी के कण चले जाने का भय रहता है। लेकिन आगजनी की घटना के कारण दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए प्रेशर का प्रयोग किया। इस कारण दुकान का काफी सामान सोने-चांदी के कण पानी में बह गए। हालांकि देर रात तक टार्च के सहारे दुकानदार सामान ढूंढते भी नजर आए।
सर्राफा बाजार में विजय एंड अजय ज्वेलर के शोरूम से निकलती आग की लपटें आग बुझने के बाद अंदर से सामान निकालते दुकानदार।
दो अिग्नशमन यंत्र होने चाहिए थे|स्टिंग यूजर15 गुणा 15 फिट के एरिया में आग पर काबू पा सकता है। इसके डिस्चार्ज होने की क्षमता 12-14 फुट तक होती है। साधारणतया एक यूनिवर्सल फायर-स्टिंग यूजर्स 2 हजार रुपए में बाजार में उपलब्ध है। यह 5 प्रकार की आग को बुझाने में सक्षम है। जितना बड़ा शोरूम विजय एंड अजय ज्वेलर का था, उसमें कम से कम दो अग्निशमन यंत्र होने चाहिए थे।
तुरंतकाट दें बिजली|आग लगनेपर सबसे पहले बिजली काट दें। बिजली काटने से पहले पानी का प्रयोग गलती से भी करें। आग लगने पर मिट्टी या रेत का प्रयोग करें।
तारलूज हो| मीटरमें सीधे तौर पर आग लगने की संभावना महज 1 प्रतिशत हाेती