सक्षम नहीं मेयर-पार्षद: असीम
हवाबाजी कर रहे विधायक: मल
मेयर रमेशमल ने कहा कि विधायक असीम गोयल ने हवाबाजी में उन पर झूठे आरोप लगा दिए। मल ने कहा कि गीता नगरी में बुजुर्गों को जाम लगवाने के लिए उन्होंने नहीं उकसाया था। ही इसके लिए स्थानीय पार्षद दर्शना मेहता कसूरवार हैं। मल ने यह बात भी कही कि असलियत जाने बिना ही विधायक ने उन पर गलत आरोप लगा दिए। झूठे आरोप लगाने से जाहिर हो गया कि असीम शहर के गैरजिम्मेदार विधायक हैं। पार्षद दर्शना मेहता के बेटे राजेश मेहता ने कहा कि विधायक को पहले सच जानना चाहिए था। मेहता ने कहा कि विधायक को अब हर वार्ड में समय पर पेंशन बांटने पेंशन के नए आवेदन लेने के लिए अफसरों की ड्यूटी सुनिश्चित करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बुजुर्गांे ने जब जाम लगाया तब भी संबंधित विभाग का कोई अिधकारी मौके पर नहीं आया। मेयर रमेश मल ने कहा कि विधायक कहते हैं कि उनके पास 70 फीसदी शिकायतें निगम से जुड़ी रही हैं। उन्हें ये शिकायतें प्रस्तावित मीटिंग में पार्षदों के सामने रखनी चाहिए ताकि सभी को सच्चाई मालुम हो सके। मौखिक तौर पर कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। (कांग्रेस-हजपाके पार्षदों... पेज 15)
अम्बाला सिटी| बुढ़ापापेंशन को लेकर मंगलवार को लगे जाम की वजह से अब विधायक असीम गोयल मेयर रमेश मल में जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस हजपा के भी कई पार्षदों ने विधायक के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें पार्षदों को निकम्मा कहा गया था। बुधवार को मेयर ने चुनिंदा पार्षदों की मीटिंग बुलाई।