पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो सदन स्कूल को स्वच्छ बनाने में अच्छा कार्य करेगा, उसे मिलेगा अम्बाला गौरव का सम्मान

जो सदन स्कूल को स्वच्छ बनाने में अच्छा कार्य करेगा, उसे मिलेगा अम्बाला गौरव का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | पुलिसडीएवी पब्लिक स्कूल में ह्यूमन फाउंडेशन के सौजन्य से आज आकर्षक अम्बाला प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। ह्यूमन फाउंडेशन से सुनील अरोड़ा एवं राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि विद्यालय में तीन सदन गठित किए गए हैं। स्वच्छ सदन जिसका कार्य विद्यालय का प्रांगण आसपास को स्वच्छ रखना है, निर्मल सदन जिसका कार्य कक्षाओं को अंदर से स्वच्छ रखना आकर्षक सदन का कार्य विद्यालय को सुन्दर आकर्षक बनाना है। प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने कहा कि स्कूल के विद्यालय की वंशिता, ऋषभ जैस्मिन को इन सदनों का प्रमुख बनाया है इन बच्चों की देखरेख में सभी विद्यार्थी स्कूल को स्वच्छ बनाने का कार्य करेंगे। ह्यूमन फाउंडेशन के डॉ. एमएस सचदेवा ने कहा कि विद्यालय में अच्छा कार्य करेगा, उसे अम्बाला गौरव का सम्मान दिया जाएगा। ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा संचलित तुलसी वाटिका के कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली, शिक्षिका कमल माटा तथा शिक्षिका कुमारी आशा को सम्मानित किया गया।

स्कूल में ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्रा सदस्य।