पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 मिनट के बाद कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने दिलाई टीम को जीत

70 मिनट के बाद कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने दिलाई टीम को जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंटकेवार हीरोज स्टेडियम में जिला फुटबाल क्लब की ओर से कराई जा रही हरियाणा स्टेट फुटबाल लीग प्रतियोगिता का चौथे दिन का मैच पंचकूला कैथल के बीच खेला गया। बेहतर खेल का परिचय देते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने को लेकर कड़ी मशक्कत की लेकिन खेल के 30वें मिनट तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को कामयाबी हाथ नहीं लगी। देखते ही देखते मैच के 32वंे मिनट में कैथल के प्रवीन कुमार ने बेहतरीन गोल स्कोर को 1-0 कर अपनी टीम के खिलाड़ियों में जान डाल दी। इसके बाद पंचकुला के खिलाड़ियों की तरफ से भी गोल करने को लेकर होड़ मच गई लेकिन खेल के मध्यांतर तक पंचकूला के खिलाड़ियों गोल करने में नाकाम रहे। मैच के 48वें मिनट में पंचकूला के खिलाड़ी की तरफ से बेहतरीन गोल करने की कोशिश कि गई लेकिन कैथल के खिलाड़ियों ने पंचकूला के खिलाड़ियों की एक नहीं चलने दी। गोल को लेकर दोनों टीमों की तरफ से अनेकों प्रयास किए गए लेकिन गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। मैच के अंतिम समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-0 रहा जिसके चलते रेफरी ने कैथल की टीम को विजय घोषित कर दिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच यमुनानगर कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतर खेल का परिचय दिया। गोल को लेकर दोनों टीमों ने होड़ लग गई लेकिन किसी भी टीम के खिलाड़ी को लम्बे समय तक गोल करने में कामयाबी हां सील नहीं हुई। मैच के 60वें मिनट में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी की तरफ से बेहतर गोल करने की कोशिश की गई लेकिन यमुनानगर के खिलाड़ियों ने गोल रोककर खिलाड़ियों के लिए चुनौति खड़ी कर दी। मैच के 63वें मिनट में यमुनानगर के खिलाड़ियों की तरफ से बेहतर गोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। मैच के 70वंे मिनट में कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने गोल कर स्कोर को 1-0 पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच के अंतिम समय तक किसी भी टीम को गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई जिसके चलते रेफरी ने कुरुक्षेत्र की टीम को विजयी घोषित कर दिया।

कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में फुटबाल मैच में भिड़ते खिलाड़ी।