शिव मंदिर कमेटी ने लगाया भंडारा
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
शिवमंदिरकमेटी द्वारा बुधवार को सिटी के रणजीत नगर भंडारा लगाया गया। दलजीत सिंह ने बताया कि कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव मंदिर में भंडारा लगाया गया। उन्होंने कहा कि कमेटी सदस्य अपने खर्च पर ही भंडारे का आयोजन करते हैं। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में रणजीत नगर के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी प्रसाद बांटा जाता है। भंडारा दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम तीन बजे तक चला। इस मौके पर तरसेम, अवतार सिंह, जसमेर सिंह, राज कुमार जोशी, बलविंद्र शर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
अम्बाला सिटी| सेक्टर-9 स्थित पटेल नगर मंदिर में बुधवार को मां काली मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमानंदी कमल वैष्णवी महाराज ने उपस्थित भक्तों को प्रवचन कर भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने माता का शृंगार किया प्रसाद चढ़कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
सिटी के पटेल नगर के मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान काली माता की मूर्ति का शृंगार करतीं श्रद्धालु माथा टेकती साध्वी कमल वैष्णवी।