- Hindi News
- एजुसेट चौकीदारों ने परमानेंट करने की मांग की
एजुसेट चौकीदारों ने परमानेंट करने की मांग की
अम्बाला| बुधवारको इंदिरा पार्क में शिक्षा विभाग के एजुसेट चौकीदारों की मीटिंग अम्बाला-टू के ब्लॉक प्रधान अमित कुमार जिला चतुर्थ श्रेणी के जिला प्रधान रामगोपाल की अध्यक्षता मेें हुई। रामगोपाल ने बताया कि एजुसेट चौकीदार कई बार विधायकों आला अफसरों को ज्ञापन सौंप चुके हंै। सदस्यों ने कहा कि अभी तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। अगर सरकार जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कदम नहीं उठाती तो 20 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री के आवास स्थान पर एक दिन का सांकेतिक धरना देंगे।