पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा 12 से

जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा 12 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधीखेल अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 12 दिसंबर से कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में होगी। जिला खेल विभाग अधिकारी सचदेव सिंह राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 दिसंबर तक चलेगी।

प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के लड़कियां खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। 12 दिसंबर को लड़कियों 13 दिसंबर को लड़कों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी एथलेटिक्स, बास्केटबाल, फुटबॉल, हैंडबाल, हाकी, कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल, जूडो तथा बाक्सिंग में अपना दमखम दिखा सकेंगे। राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में वे ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैैं, जिनका जन्म 1-1-1999 के बाद हुआ हो, खिलाड़ी ग्रामीण इलाके का रहने वाला होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण पत्र सरपंच या स्कूल प्रिंसिपल से सत्यापित करवाकर लाना होगा।