पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दुकानों का ताला तोड़ उड़ाई नकदी मोबाइल

दो दुकानों का ताला तोड़ उड़ाई नकदी मोबाइल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| मंगलवाररात चोर दो दुकानों का ताला तोड़कर मोबाइल समेत हजारों रुपए की नकदी चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 के रहने वाले भीम सेन ने आरोप लगाया कि उसकी आर्य चौक पर किरयाने की दुकान है। देर रात करीब ढ़ाई बजे उसके पास दुकान के नजदीक ही रहने वाले किसी पड़ोसी का फोन आया कि उसकी दुकान का ताला टूटा है। आनन-फानन में वह दुकान पर पहुंचा। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है। गल्ले में रखी छह हजार रुपए की नगदी भी गायब थी। भीमसेन का कहना है कि दुकान से दो मोबाइल भी चोरी थे। वहीं दूसरी ओर आर्य चौक के ही रहने वाले मदन ने बताया कि उसी दुकान के साथ ही वैष्णो ढाबा है। चोर उसका भी ताला तोड़कर दो मोबाइल चोरी कर ले गए।