पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने निगम की कार्यशैली पर जताया रोष

संघ ने निगम की कार्यशैली पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | नगरपालिकाकर्मचारी संघ ने नगर-निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले को लेकर कर्मचारियों ने प्रधान सेवाराम की अध्यक्षता में बैठक कर रोष प्रकट किया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए आश्वासन पर भी संतोष जाहिर किया गया। प्रधान ने कर्मचारियों को कहा कि विज ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के आदेशों को नई सरकार ने खारिज कर दिया है। बावजूद इसके नगर-निगम प्रशासन पिछली सरकार के अनुसार 23 जुलाई 2014 के पत्र के आधार पर कर्मचारियों से शपथ पत्र मांगे जा रहे हैं।