- Hindi News
- केश कत्ल के आरोप लगाने के बाद शिकायत वापस ली
केश कत्ल के आरोप लगाने के बाद शिकायत वापस ली
अम्बाला| रामनगरके रहने वाले परमदीप सिंह ने दो युवकों पर केश कत्ल करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उसकी ओर से पुलिस को भी शिकायत भी दी गई है। हालांकि बाद में दोनों गुटों में समझौता हो गया जिसके बाद परमदीप ने अपनी शिकायत वापस ले ली। पहले महेशनगर पुलिस को शिकायत देकर परमदीप सिंह ने बताया कि विशाल मोंटू ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। तब गाड़ी उसका दोस्त मोहित चला रहा था। परमदीप ने बताया कि जब वह हादसे को लेकर विशाल मोंटू से बात करने उनके घर गए तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान उसकी दस्तार उतारकर उसके केश तक कत्ल कर दिए गए। एसएचओ महेशनगर इंस्पेक्टर रजनीश यादव ने बताया कि पहले परमदीप ने केश कत्ल की शिकायत दी थी। जांच में यह भी साफ हो गया था कि शिकायत पूरी तरह झूठी है। हालांकि अब दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। इसलिए किसी के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत ही नहीं पड़ी।