- Hindi News
- बहनों की शादी में जा रही बीरो की हादसे में मौत, पति बेटी भी घायल
बहनों की शादी में जा रही बीरो की हादसे में मौत, पति बेटी भी घायल
अम्बाला सिटी| शादीकी खुशी गम में उस समय बदल गई जब बहनों की शादी में जा रही चुगना की बीरो देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को बीरो देवी पति अशोक सात साल की लड़की सिमरन के साथ बाइक पर कुरुक्षेत्र में अपनी बहनों की शादी में शरीक होने जा रही थी। जब वह गांव ठोल के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से रही टाटा सूमो चालक ने उनकी बाइक को साइड मार दी। वे तीनों बाइक समेत सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरे। वहां से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर उन्हें घायलावस्था में शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां बीरो देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि अशोक सिमरन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बीरो देवी की मौत की खबर सुनते ही गांव चुगना उसके मायके में मातम छा गया। देखते ही देखते अस्पताल में परिजनों सहित रिश्तेदारों का तांता लग गया। जानकारों की मानें तो गुरुवार काे बीरो देवी की दो बहनों की शादी थी जिनकी गुरुवार को बारात आनी थी। बीरो देवी के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां एक लड़का है।
सड़क हादसे में मृतक बीरो देवी की बच्ची सिमरन अस्पताल में रोते हुए।