- Hindi News
- पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस 7 घंटे तो जननायक 14 घंटे लेट
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 7 घंटे तो जननायक 14 घंटे लेट
13255अपसाइड पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस गुरुवार को 7 घंटे लेट है। इस ट्रेन का नियत 16:25 बजे है। इसके 23:40 बजे पहुंचने की संभावना है। इसी तरह 115211 अप साइड जननायक एक्सप्रेस अपने नियत समय से 14 घंटे 45 मिनट देरी से चल रही है। इसके अम्बाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का नियत समय 20:50 बजे है। इसके शुक्रवार सुबह 11:22 बजे पहुंचने की संभावना है। इनके अलावा गुरुवार को जो ट्रेन विलंब से पहुंचीं, उनमें 12210 डाउन साइड की जनसेवा एक्सप्रेस 7 घंटे, 12209 अप साइड जनसेवा एक्सप्रेस 4 घंटे, 12317 अप साइड अकाल तख्त एक्सप्रेस 4 घंटे, 12407 अप साइड कर्मभूमि सुपरफास्ट 4 घंटे, 12331 अप साइड हिमगिरी एक्सप्रेस 12 घंटे, 14649 अप साइड शहीद एक्सप्रेस 21 घंटे,12550 डाउन साइड जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 4 घंटे 40 मिनट अपने नियत समय से विलंब से अम्बाला रेलवे स्टेशन पर पहुंची।