पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआई के लिए एक लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दलाल

एसआई के लिए एक लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| स्टेटविजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस के दलाल हरविंद्र सिंह पिंकी को एक लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों काबू किया है। पकड़े जाने के तुरंत बाद ही दलाल ने यह कबूल लिया कि यमुनानगर सीआईए-2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार के कहने पर उसने एक लाख रुपए लिए हैं। इसी आधार पर विजिलेंस ने पिंकी के साथ एसआई नरेश कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उधर, पिंकी के पकड़े जाने की भनक लगते ही नरेश कुमार अंडरग्राउंड हो गया। उसे पकड़ने के लिए विजिलेंस ने कई जगह रेड भी की है। मामले की पोल खोलने के लिए आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

छोड़नेके मांगे थे दस लाख: शहरके सेठी एनक्लेव के हाउस नंबर 48 में रहने वाले जसपाल सिंह उर्फ बिट्टू ने बुधवार को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय पर एक शिकायत दी थी। उसने बताया कि 21 नवंबर 2014 को यमुनानगर सीआईए-2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने उसके खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज किया था। जसपाल ने बताया कि इस केस में उसे पूछताछ के लिए भी तलब किया था।

बाद में उसे छोड़ने के लिए दस लाख रुपए मांगे गए। चार लाख में सेटलमेंट हो गई थी। बुधवार को जसपाल ने एक लाख रुपए देने की बात कही। जसपाल ने विजिलेंस को बताया कि सब इंस्पेक्टर नरेश के कहने पर जग्गी कॉलोनी के हाउस नं. 144 में रहने वाला हरविंद्र सिंह पिंकी उससे एक लाख रुपए लेने आएगा। उसे रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई। इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को पूरी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। बुधवार रात को हरविंद्र सिंह एक लाख रुपए लेने के लिए जसपाल के पास आया। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक लाख रुपए भी जब्त किए गए।

प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक यशपाल सिंघल ने लोगों से आग्रह किया है कि वे भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध टोल फ्री नंबर 18001802022 या विभाग की वेबसाइट www.haryanavigilance.gov.in पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के सक्रिय सहयोग से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है और सतर्कता ब्यूरो द्वारा भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जल्द काबू करने के प्रयास जारी

^आरोपीने सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार का नाम लिया है। उसने यह बताया कि वह नरेश के कहने पर ही जसपाल से एक लाख रुपए लेने आया था। उसे रिमां