पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शनि से सोमवार तक बरसात की संभावना

शनि से सोमवार तक बरसात की संभावना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चलरहीतमाम अटकलों के बीच मौसम ने करवटें ले ली हैं। प्रदेशभर में बुधवार-गुरुवार की रात इस साल की सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश में नारनौल जिले का तापमान करीब शून्य के करीब पहुंच गया, जोकि वर्ष 2014 की सर्दियों की सबसे ठंडी रात रही। यहां तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में 4.4, गुड़गांव करनाल में 5.2 चंडीगढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अम्बाला की बात करें तो गुरुवार को जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम 21.5 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर सूर्यदेव और बादलों के बीच चली लुका-छिपी के चलते धूप का आनंद लोग नहीं ले पाए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी जिलेभर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। शनिवार को कुछ बादलों के साथ छींटा छांटी होने की प्रबल संभावनाएं हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 14 दिसंबर को गरज के साथ बारिश होगी। इसके बाद 15 को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की प्रबल संभावनाएं बनती हैं।

पारा नहीं गिरेगा 7 डिग्री से नीचे

मौसमविभाग के अनुसार बेशक शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन बरसात की संभावनाएं हैं लेकिन इस दौरान तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान भी इस अवधि में 21 डिग्री सेल्सियस से कम होने की कोई संभावना दिखाई नहीं देती। हालांकि जिले में कुछ एक स्थानों पर धुंध छाने की संभावनाएं दिखाई देती हैं।