पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्था ने जरूतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां

संस्था ने जरूतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | माडलटाउन स्थित राजकीय प्री-प्राइमरी में गुरुवार को महादेव मानव कल्याण संस्था द्वारा स्कूल के करीब 40 गरीब बच्चों को जर्सियां वितरित की गईं। मुख्याध्यापिका रजवंत कौर ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब बच्चों के लिए किया जा रहा जर्सी वितरण का कार्य एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने इस कार्य लिए संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया। संस्था के राकेश वालिया ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर मानवता भलाई के लिए कार्य किए जाते हैं। संस्था के लोग हर समय इंसानियत के लिए हर समय अागे रहते हैं। इस मौके पर रोशन लाल सिंगला, महासचिव वीरभान शर्मा, केएस सहित स्कूल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।