- Hindi News
- ई मैक्स के स्टूडेंट्स ने देखा हथनीकुंड ब्रिज
ई-मैक्स के स्टूडेंट्स ने देखा हथनीकुंड ब्रिज
अम्बाला | ई-मेक्सस्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च के दूसरे वर्ष के सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने हथनीकुंड ब्रिज ताजेवाला (यमुनानगर) का विजिट किया। विद्यार्थियों ने 12 मेगावॉट की क्षमता का मिनी हाइडल पावर स्टेशन, टरबाइन, कैनल पार्ट्स का भी विजिट किया। इस विजिट का नेतृत्व इंजीनियर कमलजीत कौर, पंकज डोगरा, राकेश कटोच, मुबासिर अली, गुरुमीत द्वारा किया गया। कॉलेज डायरेक्टर डाॅक्टर कमल शर्मा ने इस विजिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इंजीनियर अशोक वाटल ने बताया कि इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें इंडस्ट्रीज के अनुरूप काम करने की विधि बारे बताना था। ग्रुप के वित्त सचिव राजीव बंसल ने कहा कि इस विजिट से स्टूडेंट्स ने काफी कुछ सीखा।