पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथ मिलाने पर हो सकता एडीनो वायरल

हाथ मिलाने पर हो सकता एडीनो वायरल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| अम्बालामें आजकल एडीनो वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोगों पर इसका प्रभाव बहुत जल्दी हो रहा है। शहर के सिविल अस्पताल में इस से प्रभावित करीब 12 से 15 मरीज रोजाना रहे हैं। यह एक संक्रमित रोग है।

क्याहै एडीनो वायरल: एडीनोवायरल से आंखों में संक्रमण फैलता है। इससे प्रभावित मरीज की आंखों में जलन, खुजली, आंखें लाल हो जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। इस वायरल से प्रभावित लोगों से हाथ मिलाने से यह संक्रमण फैलता है। एक बार इस वायरल से प्रभावित हो जाने पर मरीज को उपचार देने के बावजूद इसका असर 10 से 15 दिन तक मरीज को परेशान रखता है।

^ इस वायरल से बचने के लिए लोगों को थोड़ी-सी सावधानी रखनी होती है। बीमारी के लक्षण पता चलते ही तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। समय-समय पर हाथ धोते रहें। संक्रमित मरीज से हाथ मिलाने से परहेज करें। कोशिश यही कि जाए कि सावधानियों को अपनाने से इस बीमारी से बचा जाए। डॉ.राजेश, आईस्पेशलिस्ट, सिविल अस्पताल, अम्बाला सिटी।

क्या है बचाव

इसवायरल से बचने के लिए लोगों को मरीजों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। क्योंकि जलन खुजली होने के कारण मरीज बार-बार अपना हाथ अपनी आंखों पर रखता है। जिससे इस बीमारी के कीटाणु मरीज के हाथ पर लग जाते हैं। ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति से हाथ मिलाने पर यह कीटाणु दूसरे व्यक्ति के संपर्क में जाते हैं और वह व्यक्ति भी जाने-अंजाने इस बीमारी की चपेट में जाता है।