आज 9 से 2 बजे तक होंगे बिजली के बिल जमा
अम्बाला सिटी| सिटीबिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि रविवार को सुबह 9 से 2 बजे तक बिजली बिल जमा किए जाएंगे। बिल उन सभी कार्यालयों पर जमा किए जाएंगे जहां पूर्व में जमा किए जाते हैं। एसई आरके शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिलों को जमा करने में रही दिक्कतों की वजह से यह निर्णय लिया गया है।