नारायणगढ़. निर्मलराष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता अभियान एवं स्वच्छ भारत-निरोग भारत के तहत शनिवार से राजकीय माध्यमिक विद्यालय बख्तुआ तथा लखनौरा में स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। बीडीपीओ नारायणगढ़, मोटीवेटर एनबीए, ग्राम पंचायत स्कूल आंगनवाड़ी वर्करों मौजूदगी में रैली का आयोजन किया गया।
अम्बाला| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर अम्बाला शहर में आज गांधी स्वच्छता क्लब द्वारा निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की आयोजक पीजीटी अध्यापक कविता को बनाया गया था। इस अभियान में हर कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से सफाई का कार्य किया और स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने इस क्लब की सदस्यता ग्रहण की तथा सभी विद्यार्थियों को स्कूल प्रिंसीपल अनिल शर्मा की मौजूदगी में शपथ ली कि वे हमेशा अपने स्कूल तथा शहर को साफ सुथरा रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
नारायणगढ़| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेशानुसार स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान की शुरुआत की गई। प्रधानाचार्य भूषण कुमार ने स्वच्छता का संदेश दिया। भूषण कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी और घरों के साथ-साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सप्ताह 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है।