पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री राम बारात में शामिल हुए श्रद्धालु

श्री राम बारात में शामिल हुए श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा हुई

भरत-मिलाप प्रसंग से बुराइयां छोड़ने का संदेश मिला

नारायणगढ़| महाकालीमंदिर नारायणगढ़ में नवरात्र महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को देवी के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की गई। शनिवार सुबह आरम्भ हुए पूजन यज्ञ के बाद मंदिर के पुजारी आचार्य रामचन्द्र त्रिपाठी ने उपस्थित श्रद्धालुंओं को मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि मां के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी वजह से इन्हें चन्द्रघंटा कहा जाता है। देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह है। इनके दर्शन से भक्तों का हर तरह से कल्याण होता है। माता भक्तों को सभी तरह के पापों से मुक्त करती है। इनकी पूजा से बल और यश में बढ़ोत्तरी होती है। त्रिपाठी ने कहा कि हमें नवरात्रों में कुमारी कन्याओं का भी पूजन करना चाहिए। कुमारी कन्याएं मां के समान होती है। इस अवसर पर महाकाली मंदिर के सभी सदस्य मौजूद थे।

कैंट के बजाजा बाजार रामलीला क्लब द्वारा आयोजित श्री राम बारात की झांकी।

सिटी में सनातन धर्म हरि मंदिर सभा द्वारा निकाली गई राम बारात के दौरान लगा राम दरबार श्री सनातन धर्म महावीर दल नारायणगढ़ में भरत-मिलाप प्रसंग का मंचन।

नारायणगढ़| श्रीसनातन धर्म महावीर दल द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन के चौथ दिन भरत-मिलाप प्रसंग का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामकिशन गुर्जर ने भगवान श्री राम-सीता लक्ष्मण जी की आरती उतार कर की। उन्होंने कहा कि हमें बुराइयों को छोड़ कर अच्छाइयों का ज्ञान अपने जीवन में उतारना चाहिए।

श्री राम नाटक क्लब के कलाकारों ने श्री रामलीला मंचन में राम बनवास पर गंगा पार के लिए केवट ने राम से कहा कि मैं तो केवल गंगा पार करता हूं लेकिन प्रभु आप तो जीवन की नईया पार करवाते हो। भरत मिलाप के माध्यम से भाई के प्रति भाई के प्रेम को दर्शाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान राम कुमार धीमान ने मुयातिथि को स्मृति चिन्ह सरोपा भेंट किया। इस मौके पर वेद प्रकाश अग्रवाल, महासचिव रोशन लाल जुनेजा, रामेश्वर दास शर्मा, राजपाल धीमान, डायरैक्टर सतीश अग्रवाल, सोमनाथ राजेश वर्मा मौजूद थे।