वैदिक परंपराओं के साथ किया स्मरण
अम्बाला | आर्यगर्ल्स कॉलेज में वैदिक स्टडी सेंटर की ओर से वक्तव्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुपमा आर्या ने किया। कार्यक्रम में मुम्बई से आए डॉ सोमदेव शास्त्री ने महर्षि दयानंद के स्वभाव किए हुए कार्यों काे बताने के साथ-साथ छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिकता पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में शोभा धवन संगीता सूद मुख्य रूप से उपस्थित रही।
इधर, आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सुबह और शाम को यज्ञ भजन और प्रवचन के कार्यक्रम हुए। सोमदेव शास्त्री, उपेंद्र शास्त्री श्याम सुंदर शास्त्री ने आर्य समाज के स्वरूप से व्याख्या की।