पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक नामांकन करने वालों की संख्या हुई 61

अब तक नामांकन करने वालों की संख्या हुई 61

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | अम्बालाके चार विधानसभा क्षेत्रों से आज 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने वालों की कुल संख्या 61 हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि आज 03 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें हरियाणा जनहित कांग्रेस बीएल के भूम सिंह, समस्त भारतीय पार्टी के सुरेश कुमार पूनिया, हरियाणा क्रांति दल के हेमंत आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से आज 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में इनेलो के राजबीर सिंह, हरियाणा लोकहित पार्टी के देवराज, हजकां बीएल के राजकुमार और निर्दलीय हवेली राम पवन कुमार ने नामांकन दाखिल किया। इस विधानसभा क्षेत्र से अब तक कवरिंग उम्मीदवारों सहित 13 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। 04 अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आज कवरिंग उम्मीदवारों सहित 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कांग्रेस के निर्मल सिंह, कांग्रेस की कवरिंग उम्मीदवार चित्रा सरवारा, भाजपा के अनिल विज, बसपा के चरण सिंह, राजकां एबी के तिलक राज तनेजा, हलोपा की महक खन्ना, हजपा के सतीश कपूर और निर्दलीय जगतार सिंह शामिल हैं। 05अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आज कांग्रेस के हिम्मत प्रकाश, शिरोमणी अकाली दल के बलविन्द्र सिंह, बसपा के प्रीतपाल सिंह, निर्दलीय राजकुमार, सुरजीत सिंह, नसीब सिंह, प्रीतपाल कौर, सुभाष चन्द, शिवकुमार, हरियाणा क्रांति दल के भूरा राम, हरियाणा लोकहित पार्टी बलिन्द्र सिंह शामिल हैं।