पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाकी वर्दी में अाए दो लोगों ने तेली मंडी में गिराई मकान की दीवारें, एसएचओ को खबर तक नहीं

खाकी वर्दी में अाए दो लोगों ने तेली मंडी में गिराई मकान की दीवारें, एसएचओ को खबर तक नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलीमंडीगरीब की कुटिया पर खाकी वर्दी का कहर टूटा। मकान की दीवारों को चंद मिनटों में ही जमींदोज कर दिया गया। दीवार गिराने का आरोप पुलिस वालों पर है। परंतु तब हालात अौर विचित्र हो गए जब थाना प्रभारी ने एेसी किसी घटना में सदर पुलिस के मुलाजिमों के शामिल होने से इंकार कर दिया। दीवार गिराने में शामिल जिन दो पुलिसवालों के नाम उन्हें बताए गए, ऐसे कोई मुलाजिम होने से ही उन्होंने इंकार कर दिया। अब खुफिया विभाग के लिए चुनौती पैदा हो गई है कि खाकी वर्दी का रौब दिखाकर आखिर काैन लोग मकान की दीवारों को गिरा गए। हाऊसिंग बोर्ड पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जगदीश ने भी दोनों मुलाजिमों को जानने से इंकार किया है।

तेली मंडी की रहने वाली लक्ष्मी ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। लगभग दस दिन पहले आई बरसात में मकान की छत भरभरा कर गिर गई थी जिसमें उसका बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया था। इसके बाद मकान मालिक से पूछकर मकान को रिपेयर करने का काम करने शुरू किया तो पुलिस वालों ने आकर आपत्ति जता दी। लक्ष्मी ने बताया कि पुलिस वाले कई दिनों से आकर उसे परेशान कर रहे थे। ताे उनके पास मकान को गिराने का कोई आर्डर था और ही उनके साथ नगर निगम का काेई अधिकारी था। वह खुद ही सरकार बन बैठे। लक्ष्मी ने बतया कि सोमवार शाम को दिन ढलने के बाद दो पुलिस वाले आए जिन्होंने पहले तो गाली-गलौच किया, उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। लक्ष्मी ने दोनों पुलिसवालों के नाम मुकेश कुमार और राजपाल बताए। लक्ष्मी का आरोप है कि पुलिस वालों ने उसके घर का सामान भी बाहर फेंका और मकान की दीवारों को तोड़ डाला। मंगलवार को तेली मंडी के लोग एसीपी राहुल देव के दरबार में इंसाफ की गुहार लगाएंगे।

हमारे मुलाजिम नहीं

जबहाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज जगदीश कुमार और सदर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर दिया। उन्हें इस बारे में पता नहीं था। दोनों अफसरों ने ऐसा कोई भी पुलिस मुलाजिम उनके अधीन होने की बात भी कही।

दीवार गिराए जाने के बारे में जानकारी देते परिवार के लोग।