- Hindi News
- स्कॉलरशिप चाहिए तो स्टूडेंट्स को बनवाना ही पड़ेगा आधार
स्कॉलरशिप चाहिए तो स्टूडेंट्स को बनवाना ही पड़ेगा आधार
विश्वविद्यालयोंमहाविद्यालयोंमें पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को सरकार की आेर से आने वाली हर सुविधा का लाभ मिले इसके लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है। नई योजना के तहत अब बिना किसी हस्तक्षेप के सीधे विद्यार्थियों को हर सुविधा का लाभ मिलेगा।
दरअसल कॉलेज विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी को सरकार की किसी भी योजना का लाभ उठाने के लिए अब हर हाल में आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा, जिस विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नहीं होगा उसे किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप अन्य सरकारी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाएंगी। उच्चतर शिक्षा विभाग चाहता है कि विद्यार्थियों के लिए आने वाली स्कॉलरशिप अन्य सभी वित्तीय सुविधाएं सीधे उनके खातों में जाएं। हालांकि गत वर्ष से बैंक अकाउंट्स में ही स्कॉलरशिप डलवाई जा रही है लेकिन इस बार यूनिक आईडी की शर्त भी रख दी गई है।
इसमें किसी दूसरे का हस्तक्षेप हो। इसीलिए विभाग ने सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की शर्त अनिवार्य कर दी है। बाकायदा इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने सभी कॉलेज के प्रिंसिपल यूनिवर्सिटी में पत्र भेज दिए हैं।
सरकारीके साथ एडिड कॉलेज भी इसी दायरे में: सरकारीकॉलेजों के साथ एडिड कॉलेजिस में भी सरकार की ओर से आने वाली हर सुविधा का लाभ विद्यार्थियों को दिया जाता है। ऐसे में अब एडिड कॉलेजिज के स्टूडेंट्स को भी आधार कार्ड बनवाने ही होंगे।
आधार कार्ड के लिए जरूरी
आधारकार्ड के लिए एक आईडी प्रूफ होना अनिवार्य है, जिस पर फोटो के साथ-साथ निवास का पता भी होना चाहिए। पांच वर्ष के कम उम्र के बच्चे का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके लिए अभिभावकों को अपनी आईडी के साथ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराना होगा। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड, शिक्षण सर्टिफिकेट, पासपोर्ट बर्थ सर्टिफिकेट्स के तौर पर डीएमसी भी लगाई जा सकती हैं। इनमें से कोई भी चीज नहीं है तो किसी भी फर्स्ट क्लास गजेटिड अफसर द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट्स के आधार पर भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद लगभग एक माह में यह डाक द्वारा दिए गए पते पर भेज दिया जाता है।
^हां, इस बारे में निर्देश आए हैं। विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवा दिए गए हैं। विभाग ने भी पूछा है यदि ज्यादा स्टूडेंट्स हैं तो उनके आधार कार्ड बनवाने के लिए विशेष सुवि