पिक-अप गाड़ी बाइक की टक्कर में दो घायल
अम्बाला सिटी| पिक-अपगाड़ी बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। 23 वर्षीय मोनू निवासी जग्गी गार्डन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह तथा उसका दोस्त सतपाल सिंह अपनी बाइक पर अम्बाला कैंट जा रहे थे। कबीर नगर के पास पहुंचे तो सामने से रहे एक पिक-अप गाड़ी के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी टांग में फ्रेक्चर दोस्त के सिर पर काफी चोट आई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाद में फोन पर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर वे उपचाराधीन है।