- Hindi News
- नाले में मिला बीसी बाजार के व्यक्ति का शव
नाले में मिला बीसी बाजार के व्यक्ति का शव
अम्बाला| सरकारीनौकरी करने वाला एक व्यक्ति अंबा मार्केट के सामने बीसी बाजार की ओर नाले में गिरा हुआ मिला। राहगीरों ने पुलिस को नाले में किसी के गिरे होने की खबर दी। पुलिस ने मौके पर आकर नाले में उसे बाहर निकाला और उसे कैंट सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।