मोम में आग लगने से झुलसी दो बहनें
अम्बाला सिटी| मोममें अचानक आग लगने से दो युवतियां झुलस गईं। 17 वर्षीय अनुराधा निवासी तोपखाना ने बताया कि सोमवार सुबह वह मोम को गर्म कर रही थी। अचानक मोम में आग लग गई। जिससे वह झुलस गई। बहन का बचाव करने आई अंजलि भी आग की चपेट में गई। दोनों को कैंट के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से डाॅक्टरों ने उन्हें सिटी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर वे उपचाराधीन हैं।