बेटी के फूल चुगने की रस्म में जा रहे पिता और भाभी की मौत
ओवर टेक करते वक्त ट्रॉली से टकराई कार
भास्कर न्यूज | यमुनानगर/ मुस्तफाबाद
बहनकी अस्थियां चुगने जा रहे मुस्तफाबाद निवासी शिवकुमार की कार लक्कड़ से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में शिवकुमार, उनकी प|ी सोनिया और पिता अमरनाथ थे। सोनिया (40) और अमरनाथ (70) की दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा अम्बाला-जगाधरी रोड पर गांव भंभौल के पास सुबह 6:30 बजे हुआ।
शिवकुमार रेलवे में हैं और उनके पिता अमरनाथ कपूर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी थे। शिवकुमार की बहन नीलम आजाद नगर में रहती थी। गत दिनों उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनकी अस्थियां चुगी जानी थी। छप्पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लक्कड़ की भरी ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे तो सामने से बस गई और उससे बचाने के चक्कर में कार ट्रॉली से टकरा गई।
जगाधरी |हादसे में क्षतिग्रस्त कार।