पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नई दिल्ली अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस के एक और स्टॉपेज बढ़वाने को रेलमंत्री से मिले सांसद मिन्ना

नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस के एक और स्टॉपेज बढ़वाने को रेलमंत्री से मिले सांसद मिन्ना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | नईदिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर प्रदेश के साथ भेदभाव हो रहा है। इस गाड़ी का सफर 448 किमी. का है। हरियाणा और पंजाब में चलने वाली इस गाड़ी का हरियाणा में एक स्टाॅपेज है, जबकि पंजाब में छह स्टाॅपेज हैं। इससे प्रदेश के लोगों को इस ट्रेन का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस अप-डाउन की चार ट्रेन हैं। 448 किलोमीटर के सफर में करीब 200 किलोमीटर हरियाणा और 248 किलोमीटर का क्षेत्र पंजाब का आता है। कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत वासी ठहराव की सांसद मिन्ना से कई बार मांग कर चुके हैं।

अमृतसर से चलने के बाद नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (12030) का ठहराव ब्यास, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना अौर पंजाब का अंतिम स्टेशन राजपुरा है। राजपुरा से अम्बाला 28 किलोमीटर है, जो हरियाणा का पहला और आखिरी स्टाॅपेज है।

^मुझे एक माह पहले ही जानकारी मिली कि पंजाब में शताब्दी के छह स्टापेज हैं, जबकि हरियाणा में केवल एक ही है। यह हरियाणा के लोगों के साथ भेदभाव है। मैंने रेल मंत्री को ज्ञापन अपनी टिप्पणी के साथ भेजा। मैंने कम से कम एक और स्टाॅपेज करनाल में दिए जाने की मांग की है, क्योंकि करनाल स्टेशन अम्बाला और दिल्ली के बीच में पड़ता है। उम्मीद है कि बजट में इसकी घोषणा हो सकती है। -अश्वनीचोपड़ा, सांसद, करनाल।

खबरें और भी हैं...