पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यंग Entrepreneur

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंगापुर एयरलाइन्स की स्कॉलरशिप के लिए 22 भारतीय स्टूडेंट्स में छोटे शहर अंबाला में रहने वाली 16 वर्ष की स्वाति का चयन हुआ तो अवसर की अहमियत समझते हुए पिता ने बेटी को सिंगापुर भेजने का िनर्णय लिया। इस स्कॉलरशिप के जरिए स्वाति ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ऑनर्स इन मैथेमैटिक्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला ले लिया। ग्रेजुएशन के दौरान स्वाति ने गोल्डमैन साक्स में समर इंटर्नशिप जाॅइन की। इसी इंटर्नशिप में कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर दे दिया। इसी काम के दौरान स्वाति की दिलचस्पी आंत्रप्रेन्योरशिप में जागी और उन्होंने अपना जॉब छोड़ दिया।

कैशबैकबना बिजनेस आइडिया

बिजनेसआइडिया तलाशते हुए स्वाति ने देखा कि यूके में कैशबैक का कॉन्सेप्ट काफी फल-फूल रहा था। स्वाति और उनके पति रोहन भी कैशबैक के लिए यूके की वेबसाइट क्यूइड्को का इस्तेमाल करते थे और इस कॉन्सेप्ट को काफी दिलचस्प मानते थे। स्वाति ने पति के साथ कैशबैक का कारोबार शुरू करने का फैसला किया। शुरुआती महीने उन्होंने कैशबैक इंडस्ट्री समझने पर खर्च किए और 2011 में अपनी पहली यूके वेबसाइट पोरिंग पाउंड्स शुरू की। इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी बचत से की और फिर करीब 75,000 डॉलर के फंड्स का इंतजाम किया।

कैशकरोका सफर

जल्दही पोरिंग पाउंड्स को यूके में काफी पसंद किया जाने लगा। कुछ ही वक्त में इस वेबसाइट से तकरीबन 2500 लोकप्रिय ब्रांड्स जुड़ गए। इस सफलता से उत्साहित होकर स्वाति कारोबार को विस्तार देने के बारे में सोचने लगीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि भारत में ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपर्स 50 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रहे हैं और यहां कैशबैक के कॉन्सेप्ट के लिए काफी स्कोप है। स्वाति ने कैशबैक की अवधारणा को भारत लाने के अपने प्लान को हकीकत में बदलते हुए 2013 में भारत में कैशकरो डॉट कॉम लॉन्च कर दी।

कमवक्त में बड़ा मुकाम

शुरुआतके पहले ही साल में कैशकरो डॉट कॉम के कारोबार में 1000 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई। यही नहीं यह वेबसाइट देश की प्रमुख 500 ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए लगभग 150 करोड़ के रिटेल कारोबार का जरिया बनी। आज कैशकरो डॉट कॉम रोजाना 3000 से ज्यादा ट्रांजैक्शन्स को अंजाम देती है और अपने मेम्बर्स को करोड़ों रुपए का कैशबैक दे चुकी है। 30 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू के साथ कैशकरो सभी तरह के डिस्काउंट्स, ऑफर्स, वाउचर्स आदि के लिए देश की सबसे बड़ी वेबसाइट का मुकाम हासिल करने को अग्रसर है।

कंपनी : कैशकरो

संस्थापक: स्वातिभार्गव

क्याखास : ऑनलाइनकस्टमर्स को कैशबैक के जरिए बचत का ऑफर देने वाली देश की अग्रणी वेबसाइट बनाई।

कैशबैक कॉन्सेप्ट पर खड़ा किया सफल वेंचर

खबरें और भी हैं...