निशुल्क चिकित्सा शिविर कल
अम्बाला सिटी| शनिवारको गांव नसरोली में शहीद भगत सिंह यूथ सोसायटी द्वारा 15 फरवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि शिविर में स्वामी देवी दयाल जनरल अस्पताल एवं डेंटल कालेज के डाक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएंगी।