अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी में एसए जैन प्रथम
अम्बाला सिटी| एसएजैन कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन लूथरा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का अर्थशास्त्र के प्रति रूचि और ज्ञानार्जन कराना है। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. पूजा मिश्रा, प्रो. नीति पांडेय ने किया। प्रो. कनिका जैन, प्रो. नैन्सी गुप्ता, प्रो. कीर्ति, प्रो. श्वेता, प्रो. अनिल कुमार यादव ने सहयोग दिया। विजेता विद्यार्थियों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही ने पुरस्कार दिए।