ब्लूम बड स्कूल में मनाया वेलेंटाइन डे
अम्बाला सिटी| मॉडलटाउन स्थित ब्लूम बड कान्वेंट स्कूल में शनिवार को वेलेंटाइन डे मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने लाल रंग की ड्रेस डाली हुई थी। बच्चों ने सभी टीचर को लाल गुलाब चॉकलेट भेंटकर वेलेंटाइन डे मनाया। प्रिंसिपल बीनू गर्ग ने बच्चों को वेलेंटाइन डे के बारे में बताया। उन्होंने केक काट कर बच्चों को बांटा। इस अवसर पर कीर्ति साहनी, श्वेता दत्ता, पूजा जोली अमृत भी मौजूद रहीं।