नेत्र कैंप में 408 मरीजों की जांच
नेत्र कैंप में 408 मरीजों की जांच
अम्बाला सिटी|स्वास्थ्य विभागने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरी में मुफ्त नेत्र जांच मोतियाबिंद आॅपरेशन मेगा कैंप का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता की अध्यक्षता में किया। इसमें अनुभवी नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता डॉ. अमनदीप ने 408 मरीजों का चेकअप किया। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने गए 62 मरीजों को ऑपरेशन हेतु पुराना सिविल अस्पताल में मुफ्त लैंस डालने हेतु मरीजों की सुविधा अनुसार बुलाया गया। सिविल सर्जन ने शिविर रोगोंं से बचाव उपचार उपचार की जानकारी दी।