पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सड़क किनारे चिकन बेच रहे फड़ी वालों को हटाया

सड़क किनारे चिकन बेच रहे फड़ी वालों को हटाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | नगरनिगम की टीम ने बंधु नगर और सेवा समिति स्कूल के पास सड़क किनारे चिकन का कारोबार कर रहे फड़ी वालों को हटा दिया। शिकायत पर नगर निगम की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि निगम में एक आदमी ने शिकायत दी थी कि कुछ लोग सड़क किनारे मुर्गों का कारोबार कर रहे हैं। चिकन काटने के दौरान यहां पर गंदगी हो जाती है जिससे बीमारियों का खतरा रहता है। इससे यहां से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रखा है। निगम की टीम ने लोकहित को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर चिकन का कारोबार कर रहे लोगों को हटवा दिया। निगम कर्मी प्रवीन सिंह ने बताया कि लोगों को यहां से हटाया जाता तो स्थाई ताैर पर अतिक्रमण हो जाता जिससे बाद में हटाना पड़ता।

कैंट के बंधु नगर 12 क्राॅस रोड पर अतिक्रमण हटवाते निगमकर्मी।

खबरें और भी हैं...