बेबी शो का आयोजन 21 फरवरी को
अम्बाला सिटी|मॉडल टाउनस्थित ब्लूम बड कान्वेंट स्कूल में 21 फरवरी को बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। प्रिंसिपल बीनू गर्ग ने बताया कि बेबी शो के लिए एबीसीडीई नाम के छह ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें एक से छह साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में मेयर रमेश मल मुख्यातिथि रहेंगे। बेबी शो के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। उन्होंने बताया कि मंच का संचालन दीपक गांधी द्वारा किया जाएगा।