आज मनेगा कन्या पूजन दिवस
अम्बाला सिटी| विधायकअसीम गोयल ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ सिटी अनाज मंडी का दौरा कर 14 फरवरी के कन्या पूजन दिवस के प्रबंधों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जन्मदिन को कन्या पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में 11 गरीब कन्याओं की शादी करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।