गंदगी बाहर की हो या मन की, दोनों नुकसानदायक
स्वच्छरेलस्वच्छ भारत के अभियान के अंतर्गत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शनिवार रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्रीय संचालक गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में चलाया गया। इसमें कैंट, शहर, साहा, शहजादपुर से निरंकारी मिशन के 300 बहनों भाइयों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में जहां सभी प्लेटफार्मों के साथ रेलवे परिसर को भी अच्छी तरह साफ किया गया तो दूसरी तरफ जीआरपी थाने की भी सफाई की गई। यात्रियों को जागरूक करते हुए ट्रेन में भी सफाई रखने के लिए प्रार्थना की गई। कैंट संयोजक बहन मनजीत कौर ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज टेक चन्द, संचालक ज्ञान चन्द बब्बर, रोमी, पीपी सिंह, संचालक सतीश सेठी के साथ रेलवे विभाग की तरफ से अमर पाल सिंह सहायक डिविजनल मेनेजर, विक्रम सिंह, अनुज गुप्ता, हंसराज कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र नागी ने बताया कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु के विशेष अनुरोध पर निरंकारी मिशन ने 2 अक्टूबर 2015 से भारत के 46 बड़े रेलवे स्टेशनों को गोद लिया हैं। इसमें अगला अभियान 12 मार्च दिन शनिवार को होगा। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस 23 फरवरी को भी यह सफाई अभियान पौधारोपण का अभियान चलाया जाएगा।
कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई करते फाउंडेशन के सदस्य।